नोखा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज से: हवन सुबह 9:15 बजे, कालकाजी मंदिर रोड़ से 11 बजे निकलेगी कलश यात्रा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा की विजयनगर राठी खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन गौवत्स राजेश महाराज करेंगे। जन अधिकार सैना के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालचंद सारस्वत ने बताया कि कलश यात्रा आज सुबह 11:15 बजे कालकाजी मंदिर रोड़ से प्रारंभ होगी। यह यात्रा विजयनगर राठी खेड़ी में निर्धारित समय पर पहुंचेगी। कथा का आयोजन 17 से 23 जुलाई 2025 तक होगा। कथा प्रवचन का समय दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। पहले दिन गुरुवार को सुबह 9:15 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विजयनगर राठी खेड़ी और भुरजी मेघवाल की खेड़ी के निवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है।


