नोखा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का प्रवेशोत्सव: 3 से 6 साल के बच्चों को खेल-खेल में मिलेगी शिक्षा, पोषाहार भी मिलेगा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रवेश अभियान चलाया। इस संदर्भ में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 20, 21, 22 नोखा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 वर्ष के बच्चों का प्रवेशोत्सव आयोजित कर बच्चों को प्रेरित किया। बाल विकास अधिकारी मंजू सोनी ने बताया कि बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा जीवन के आयाम को निर्धारित करती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रारंभिक शिक्षा आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों खेल खेल में शिक्षा, बौद्धिक विकास गतिविधिया करवाई जाती हैं। पोषण हेतु पोषाहार की व्यवस्था भी है, इसलिए अधिक से अधिक अभिभावकों को आंगनबाड़ी में बच्चों का प्रवेश करवाना चाहिए। महिला पर्यवेक्षक राजकुमारी द्वारा बच्चों का तिलक कर पंजीकरण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना, भगवती ने स्लेट, पेंसिल, कलर दिए और कार्यक्रम को संचालित करवाया ।


