नोखा के लव फन लर्न स्कूल में हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव: हेड बॉय यश, हेड गर्ल बनीं हर्षिता, छात्रों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और मेनिफेस्टो की दी जानकारी

नोखा के लव फन लर्न स्कूल में हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव: हेड बॉय यश, हेड गर्ल बनीं हर्षिता, छात्रों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और मेनिफेस्टो की दी जानकारी

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। लव फन लर्न स्कूल में शुक्रवार को हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव के लिए मतदान हुआ। कक्षा 5 से 12वीं तक के छात्रों ने वोट डाले। हेड बॉय पद के लिए यश गोलछा और श्रेयांश डागा के बीच मुकाबला हुआ। हेड गर्ल पद के लिए दिया बाहेती और हर्षिता मरोठी के बीच चुनाव हुआ। चुनाव से पहले चारों उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराया। सबसे पहले स्कूल डायरेक्टर ओमप्रकाश बाहेती और चेयरमैन श्रीनारायण बाहेती ने वोट डाला। चेयरमैन ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक रही। सभी नियमों का पालन किया गया। छात्रों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और मेनिफेस्टो की जानकारी दी गई। वोट डालने के बाद छात्रों के नाखून पर स्याही का निशान भी लगाया गया।

चुनाव की निगरानी शिक्षक सांवरलाल, प्रतापसिंह, सोनू शर्मा, बनवारीलाल और अन्य शिक्षकों ने की। मतदान के बाद बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने बताया कि कुल 236 वोट डाले गए। हेड गर्ल पद पर हर्षिता मरोठी को 144 वोट मिले। दिया बाहेती को 92 वोट मिले। हर्षिता 52 वोटों से जीतीं। हेड बॉय पद पर यश गोलछा को 152 वोट मिले। श्रेयांश डागा को 84 वोट मिले। यश 68 वोटों से विजयी रहा। स्कूल चेयरमैन ने बताया कि शनिवार को विजयी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व की भावना और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता विकसित करना रहा।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page