नोखा तहसीलदार टाक को नगरपालिका ईओ का अतिरिक्त कार्यभार, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नगरपालिका नोखा को पिछले लंबे समय से कोई स्थाई अधिशाषी अधिकारी नहीं मिल रहा है। अब नोखा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का पद नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टाक संभालेंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश भी जारी हो गए हैं जिसमें नोखा के राजस्व तहसीलदार चंद्रशेखर टाक को नगरपालिका ईओ के अतिरिक्त कार्यभार संभालने के आदेश जारी हुए है।


