श्री छःन्याति ब्राह्मण महासंघ: नोखा की ज्योति को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। श्री छःन्याति ब्राह्मण महासंघ, बीकानेर ने नोखा तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति की है। महासंघ के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. गरिमा सारस्वत की अनुशंसा पर ज्योति ओझा को महिला प्रकोष्ठ नोखा तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही उन्हें कार्यकारणी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सात दिन के भीतर तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करना होगा। कार्यकारिणी में महामंत्री, उपाध्यक्ष और संरक्षक शामिल होंगे। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो पदाधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी। इनमें ग्राम पंचायत अध्यक्ष और महामंत्री का चयन किया जाएगा। यह सभी नियुक्तियां एक सप्ताह के अंदर घोषित की जाएंगी।


