नोखा के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक: सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नदियों से लाया जल किया अर्पित

नोखा के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक: सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नदियों से लाया जल किया अर्पित

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा भुतनाथ मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पंडित राधेश्याम शर्मा के सानिध्य में विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया। सावन के इस पावन दिन पर नोखा में जगह-जगह शिवभक्तों द्वारा पूजा-अर्चना का दौर दिनभर चलता रहा। मंदिरों और घरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी।

नोखा नगरपालिका द्वारा निर्मित और निराश्रित गोवंश सेवा समिति द्वारा संचालित रायसर रोड पर स्थित नंदीशाला के शिवालय में भी विशेष पूजा का आयोजन हुआ। भक्तमंडली के चंद्रप्रकाश झंवर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुग्ध, दही और शहद से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शिवभक्तों ने बिल्वपत्र और पुष्प भी भोलेनाथ को अर्पित किए। इस अवसर पर पार्षद अंकित तोषनीवाल, मूलाराम उपाध्याय, चंद्रप्रकाश झंवर, भेरूसिंह राजपुरोहित, आदूराम भादू के साथ अन्य शिवभक्त और महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page