बीकानेर जिला कूडो प्रतियोगिता: नोखा के प्रतिभागियों ने 5 स्वर्ण 1 रजत पदक जीते

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। बीकानेर जिला कूडो चैंपियनशिप में नोखा से पांच प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक व एक ने रजत पदक हासिल किया। कोच प्रवीण साध ने बताया कि बीकानेर पूर्व चैंपियनशिप का आयोजन डायरेक्टर रेंशी प्रीतम सेन के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें नोखा से 7 साल में रिद्धिमा साध, 14 साल आयु वर्ग में हर्षिता दैया, 13 वर्ष आयु वर्ग में प्रिंस ओझा, 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग में दामोदर सारस्वत व घनश्याम सारस्वत में स्वर्ण पदक हासिल किया। हर्ष खाती ने रजत पदक हासिल कर नोखा का नाम रोशन किया। इन सभी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है।


