नोखा में संतवाणी कथा: सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आज रात्रि में, कल आएंगे क्षमाराम जी महाराज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। जीवन का पूरा खेल ही मन पर है। ये विचार शुक्रवार को संत माधवदास ने रामद्वारा बगीचे में संतवाणी की कथा में रखे। रामस्नेही संत माधव दास ने बताया कि हमारे जीवन का पूरा खेल मन पर है, मन को संसार में लगा दो तो पतन है और मन को भगवान में लगा दो तो निश्चय कल्याण है। संत ने बताया कि शनिवार को 2 बजे से 5 बजे तक संतवाणी कथा होगी। रात्रि में 8:15 बजे से श्री सुंदरकांड मंडली द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ है। रविवार को 2 से 5 बजे तक संतवाणी कथा के मध्य वृंदावन धाम के श्रीराम सेवा आश्रम से नवल राम महाराज आएंगे। रविवार रात्रि को वार्षिक जागरण है उसमें संत श्री क्षमारामजी महाराज भी आयेंगे। उनका सत्संग एवं दर्शन लाभ मिलेगा। सोमवार सुबह 7 बजे शोभा यात्रा होगी, चरण पादुका पूजन होगा एवं वर्षीय की पूर्ण आरती होगी।


