नोखा में 30 फीट गड्ढे में धंसे 2 मकानः धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग, नोखा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के 7 मकानों को खाली करा लिया है।

नोखा में 30 फीट गड्ढे में धंसे 2 मकानः धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग, नोखा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के 7 मकानों को खाली करा लिया है।

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में बारिश के बाद दो मकान 30 फीट गहरे गड्ढे में धंस गए। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के 7 मकानों को खाली करा लिया है। घटना शहर रोड़ा रोड स्थित सिनेमा हॉल के पीछे की है।

नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टाक ने बताया-घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। जिसमें सीमा जोशी और कन्हैयालाल का मकान जमीन में धंसकर जमींनदोज हो गया। मकान के नीचे जमीन खोखली थी। ढाई बीघा के एरिया में बेरिकेड्स लगा दिए हैं। असुरक्षित मकानों को रेड मार्क कर चिह्नित कर दिया है।

मकान मालिक सीमा जोशी ने रोते हुए बताया-शुक्रवार की रात 11 बजे मैं और मेरे बच्चे मकान के आगे वाले हिस्से में थे। जहां खाना खाने के बाद बर्तन धोने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान तेज धमका हुआ। इस पर डरकर बाहर की ओर भागे। मकान के पीछे का हिस्सा पूरा जमींदोज हो गया।

सीमा ने बताया-उसके तीन बच्चे हैं। 8 साल का बेटा है और 15,16 साल की बेटियां है। घर में रखा जरूरी सामान, पैसे और गहने जमीन में नीचे दब गए। पति अब उनके साथ नहीं रहते हैं। ऐसे में परिवार को लेकर कहां जाऊं

स्थानीय निवासी सुनील भादू ने बताया-शुक्रवार रात को तेज आवाज आने पर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान देखा तो मोहल्ले की सीमा जोशी और कन्हैयालाल का मकान गिर चुका था।

श्रवण जोशी ने बताया-मोहल्ले में कन्हैयालाल जी का मकान टेंट के गोदाम के लिए किराए पर ले रखा है। 10 मिनट पहले ही मैं ताला लगाकर निकला था। रोड़ा (नोखा) में एक प्रोग्राम का काम ले रखा था। इसलिए कुछ सामान वहां पर रखा था। घर पहुंचते ही हादसे के बारे में पता चला। मौके पर आकर देखा तो पूरा सामान मलबे में दब चुका था।

तहसीलदार बोले-ढाई बीघा की बेरिकेड्स की गई

नोखा तहसीलदार (कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी) चंद्रशेखर टाक ने बताया-सुरक्षा को देखते हुए 7 मकानों को खाली करवाया गया है और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। प्रशासन की ओर से ढाई बीघा की बेरिकेड्स लगाकर आवाजाही को बंद कराया है। मकानों के नीचे खोखली सुरंग हैं। जानकारी मिली है कि यहां सालों पहले बजरी खनन किया जाता था। इसके बाद यहां कॉलोनी बस गई। यहां पट्टों को लेकर मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गोपाल जांगिड़ ने राजस्व कर्मचारियों को मौके पर भेजा। पटवारी भगवंत और नगर पालिका के कर्मचारियों को जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page