नोखा के माहेश्वरी भवन में आज माहेश्वरी युवा संगठन नोखा की ओर से तृतीय वार्षिक सामूहिक शिव पूजन करवाया गया: 41 परिवारों ने विधि-विधान से किया महारुद्राभिषेक,11 हजार बिल पत्र, 2 क्विंटल दूध से हुआ अभिषेक

नोखा के माहेश्वरी भवन में आज माहेश्वरी युवा संगठन नोखा की ओर से तृतीय वार्षिक सामूहिक शिव पूजन करवाया गया: 41 परिवारों ने विधि-विधान से किया महारुद्राभिषेक,11 हजार बिल पत्र, 2 क्विंटल दूध से हुआ अभिषेक

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आज माहेश्वरी भवन में तृतीय वार्षिक सामूहिक शिव पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में 41 परिवारों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण के लिए अभिषेक किया।

परिवार के साथ महारुद्राभिषेक करते हुए।

पंडित केदार प्रसाद जोशी (नापासर) के मार्गदर्शन में भगवान शिव का बर्फानी बाबा स्वरूप में असंख्य पुष्पों से श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने 11 हजार बिल पत्र और 2 क्विंटल दूध से अभिषेक किया। पूजा प्रांगण महेश के संगीतमय कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। सभी ने उत्साह और आस्था के साथ अभिषेक, पूजन और महाआरती में भाग लिया। अंत में युवा संगठन की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष केशव करवा सहित पंकज भट्टड़, अरविंद झंवर, लालकिशन राठी, दिनेश तापड़िया, राकेश तापड़िया, नारायण तापड़िया, माधव झंवर, आशुतोष डागा, उमाशंकर मल, नीरज करवा, आयुष भट्टड़, राम राठी, महेश तापड़िया, नारायण लोहिया, अभिषेक मोहता, दर्शन करवा, नक्ष राठी, आकाश झंवर और विशाल बलदेवा ने व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page