नोखा थाना मे दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ: आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी

नोखा थाना मे दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ: आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा थाने में एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने घर की छत पर सो रही थी। उसकी मां और भाई घर की बाखल में सो गए थे और पिता घर से बाहर गए हुए थे।

रात में सतेरण निवासी धर्माराम बिश्नोई छत की दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता के मुंह पर जबरदस्ती हाथ रखकर उसे बोलने नहीं दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध के बाद धर्माराम ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद मौका पाकर आरोपी छत की दीवार फांदकर वहां से भाग गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page