नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़ का जन्मदिन: पेड़ लगाकर और गौवंश को गुड़ खिलाकर मनाया गया विशेष दिन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा के प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़ का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए 10 पेड़ लगाए गए। साथ ही गौवंश की सेवा करते हुए गायों को गुड़ खिलाया गया। कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर शिव थापन, कनु सुथार, राकेश गोदारा, श्याम पंचारिया, गोपाल सेन, जुगल किशोर भादू, हरि, प्रेम सुथार और ललित कुलरिया सहित कई युवा उपस्थित रहे।
सभी युवाओं ने आत्माराम तरड़ के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के साथ जन्मदिन मनाने का यह अनूठा तरीका सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।


