नोखा में टोल नाका के पास दो वाहनों की टक्कर: बोलेरो और डाक पार्सल वाहन पलटे, 3 गंभीर घायलों को PBM रेफर किया

नोखा में टोल नाका के पास दो वाहनों की टक्कर: बोलेरो और डाक पार्सल वाहन पलटे, 3 गंभीर घायलों को PBM रेफर किया

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में मुकाम टोल नाका के पास दो तेज रफ्तार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो और डाक पार्सल वाहन पलट गए। बोलेरो में सवार आधा दर्जन महिलाएं देवस्थान दर्शन के लिए जा रही थीं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बोलेरो में सवार अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

तेहनदेसर निवासी तेजसिंह, भवानी कंवर और भगवान सिंह को गंभीर चोटें आने के कारण बीकानेर PBM अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले नोखा ले जाया गया। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page