नोखागांव से रामदेवजी की खेजड़ी यात्रा निकली: शिवसंघ की ओर से 20 वीं यात्रा का आयोजन, नृत्य और भजनों के साथ पहुंचे श्रद्धालु

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। शिवसंघ के तत्वावधान में आयोजित 20वीं वार्षिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने नोखागांव से रामदेवजी की खेजड़ी तक की यात्रा की। इस यात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। श्रद्धालु डीजे की धुन पर बाबा के जयकारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए रामदेवरा खेजड़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर फल, आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक का वितरण किया गया। खेजड़ी पहुंचने पर महाभोग लगाया गया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में सुरेंद्र सिंह, भवानी सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अजीत सिंह और प्रताप सिंह श्यामसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिव सिंह, राजू सिंह, विक्रम सिंह, श्रवण सिंह और गुलाब सिंह ने आइसक्रीम वितरण की जिम्मेदारी संभाली। नोखा गांव सेवा समिति ने फल और जूस की व्यवस्था की।
रामदेवजी की खेजड़ी पर लगे मेले में खिलौने, मिट्टी के बर्तन और फास्टफूड की दुकानें लगी थीं। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने धोक लगाई और हवन में आहुतियां दीं।


