राजकीय मांगीलाल बागड़ी पी.जी.महाविद्यालय नोखा में पीसीपीएनडीटी एक्ट पर व्याख्यान का आयोजनः माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत क्विज में रजिस्ट्रेशन किया


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। राजकीय मांगीलाल बागड़ी पी.जी.महाविद्यालय नोखा में “राजस्थान राज्य महिला नीति- 2021” की अनुपालना में पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट तथा दहेज निषेध अधिनियम-1986 एस. एच. डब्लू डब्लू एक्ट-2013 पर व्याख्यान का आयोजन सोमवार को किया गया।
प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण राजपुरोहित व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमित्रा देवल ने बताया कि मुख्य वक्ता एडीजे कोर्ट नोखा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनफुल पूनिया नोटेरी ने छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों द्वारा माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत क्विज में रजिस्ट्रेशन किया तथा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इस दौरान डॉ रणवीर सिंह, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ रामकिसन चौधरी, विशाल कुमार सगतानी, दीपा भाटी, कादम्बरी व्यास, महेश गोदारा, द्रोपदी जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।



